मुजफ्फरनगर। सीकरी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव गड़वाड़ा में बीती रात अज्ञात चोरों ने करीब आधा दर्जन ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही किसानों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।बताया गया कि चोरों ने कई ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर भीतर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। कुछ स्थानों पर टूटे ताले और बिखरा सामान मिलने से साफ है कि चोर देर रात योजनाबद्ध तरीके से पहुंचे थे। चोरी गए सामान का आकलन किसान कर रहे हैं।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group