मुजफ्फरनगर, 21 जून 26। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को भव्य योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शहर के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया।योगाचार्या पूनम गोयल ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए कहा कि नियमित योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। वरिष्ठ शिक्षिका वीणा गोयल ने विद्यार्थियों के जीवन में योग और ध्यान की उपयोगिता बताई। वहीं सीमा शर्मा ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।कार्यक्रम अध्यक्ष श्यामलाल बंसल ने योग को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताया, जबकि विद्यालय के उपाध्यक्ष कुलभूषण बजाज ने कहा कि नियमित योग कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचाव करता है। विशिष्ट अतिथि अंकुर दुआ ने बच्चों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रबंधक विजय टंडन तथा सचिव अतुल कुमार गर्ग ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कुलदीप गोयल, उमेश गुप्ता, अचिन बंसल समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group