मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र स्थित संगम होटल पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे एक युवक पर चार-पांच युवकों ने नुकीले हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सरवट गांव निवासी दिल नवाज त्यागी ने नई मंडी थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई संगम होटल पर बैठा हुआ था। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो से चार-पांच युवक वहां पहुंचे और उसके भाई पर अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से नुकीले हथियार से वार किए।हमले के बाद होटल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।पीड़ित पक्ष ने तहरीर में बताया कि हमलावरों में एक युवक की पहचान देव शर्मा के रूप में हुई है, जबकि बाकी आरोपी अभी अज्ञात हैं। हमलावर काले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे, जिसका नंबर यूपी-12 बीयू-5963 बताया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संगम होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group