मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर युवक पर लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गांव निवासी नीरज उर्फ अरविंद एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत है। रात ड्यूटी से घर लौटने पर उसने अपनी पत्नी को पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ देखा। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर नीरज पर हमला बोल दिया। दोनों ने लाठी-डंडों और ईंटों से उसकी पिटाई कर दी। हमले में नीरज के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। परिजन घायल युवक को तत्काल बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया।पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है। विजय कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group