मुजफ्फरनगर। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने नगर क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस मार्ग तथा करबला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजकों, धर्मगुरुओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सुझाव भी प्राप्त किए।अधिकारियों ने सभी से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। साथ ही निर्देश दिए कि जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए और पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।प्रशासन की ओर से ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group