बिजनौर। कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव बेगावाला में पारिवारिक विवाद ने देर रात खूनी मोड़ ले लिया। बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े की रंजिश में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर सब्बल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करता हुआ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, गांव बेगावाला की नई बस्ती निवासी 30 वर्षीय सलीम पुत्र हनीफ और उसके छोटे भाई नदीम के बीच दिन में बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। परिजनों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन विवाद की टीस आरोपी के मन में बनी रही।बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे सलीम अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान नदीम वहां पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के सब्बल से उसके सिर पर कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से सलीम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में अफरा-तफरी मच गई।परिजन आनन-फानन में सलीम को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नदीम तमंचे से हवाई फायरिंग करता हुआ मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।मृतक सलीम पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चों के विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group