गोरखपुर। मुख्यमंत्री ने आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 200 लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे और एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को निराश होने की आवश्यकता नहीं है और हर शिकायत का गंभीरता के साथ निस्तारण कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का उपचार नहीं रुकेगा। हृदय रोग से पीड़ित एक महिला को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।भूमि कब्जे से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा कोई भी दोषी बचने न पाए।मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी कहा गया कि जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group