मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात नाबालिग लड़की के घर में घुसे एक युवक को मां-बेटी ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर लड़की को पकड़ने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी मां के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।परिजनों के अनुसार देर रात दूसरे समुदाय का एक युवक घर में घुस आया। आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लड़की की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ भी हाथापाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।मां-बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना फैलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।सूचना पर तितावी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जावेद पुत्र जुम्मा निवासी तितावी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से पूछताछ की।बघरा योग आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई की मांग की।स्वामी यशवीर महाराज ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक पहले भी कई बार पीड़ित परिवार के घर के आसपास देखा गया था। उनका यह भी कहना है कि घटना के बाद कुछ लोगों ने परिवार पर दबाव बनाने का प्रयास किया।तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group