मुजफ्फरनगर। शहर के पुरानी तहसील परिसर में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। मृतक की पहचान मेरठ निवासी मुशर्रफ के रूप में हुई। उनके भतीजे जाहिद ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मुशर्रफ पिछले करीब 16 वर्षों से मुजफ्फरनगर में अपने भाई खुर्शीद अहमद के साथ रह रहे थे। उनका परिवार खालापार क्षेत्र में आजाद मेमोरियल स्कूल के बराबर स्थित पप्पू हलवाई वाली गली में रहता है। बताया गया कि मुशर्रफ का पुरानी तहसील परिसर में अक्सर आना-जाना था। वह दिन के समय वहां पहुंचकर कुछ देर बैठते और आराम करते थे।बताया गया कि रोज की तरह वह पुरानी तहसील परिसर पहुंचे थे। कुछ समय बाद लोगों ने उन्हें वहां मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की गई।सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के भतीजे जाहिद ने शव की पहचान अपने चाचा मुशर्रफ के रूप में की। परिजनों के अनुसार मुशर्रफ के दो बेटे और एक बेटी हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह लंबे समय से अपने बच्चों से अलग रह रहे थे और भाई खुर्शीद अहमद के साथ रहते थे।पुलिस के अनुसार अभी बुजुर्ग की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *