मेरठ। जनपद मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में तैनात एक बाबू को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बाबू एक पेंशन संबंधी फाइल को आगे बढ़ाने और कार्य पूर्ण कराने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।सूत्रों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति से पेंशन प्रकरण निस्तारण के बदले 25 हजार रुपये मांगे गए थे। रिश्वत की मांग से परेशान पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।निर्धारित योजना के तहत जैसे ही बाबू ने शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये लिए, मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group