मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना-शुक्रताल मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार ग्राम रहमतपुर निवासी निर्मला (50) अपनी पुत्रवधु के प्रसव के बाद घर लौट रही थीं। उनकी पुत्रवधु ने मोरना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को जन्म दिया था। जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से घर ले जाया जा रहा था, जबकि निर्मला अपने बेटे अमरीश की बाइक पर पीछे बैठी थीं।जब बाइक मोरना-शुक्रताल मार्ग पर डिग्री कॉलेज के पास पहुंची, तभी एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निर्मला सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने निर्मला को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। नवजात बच्ची के जन्म की खुशी अचानक दुख में बदल गई।मृतका के पुत्र अमरीश ने भोपा थाने में ट्रैक्टर संख्या यूपी-11 सीडब्ल्यू-3966 के अज्ञात चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। महिला की मौत से परिवार के साथ-साथ गांव में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group