मुजफ्फरनगर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोहाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान वेद प्रकाश उर्फ वेदू (52) पुत्र अतरू निवासी ग्राम मलीरा, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के निकट पहुंचे थे, तभी गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी।रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि परिजन मौके पर पहुंच गए थे। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिवार की सहमति पर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group