मुज़फ्फरनगर। भारत विकास परिषद् के राष्ट्रव्यापी मेगा पौधरोपण अभियान ‘जीवन हेतु संकल्पित पौधरोपण’ के तहत सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशवपुरी में 51 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को पौधरोपण और पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिवार के वरिष्ठ सहयोगी श्यामा लाल ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर किया। इस दौरान भारत विकास परिषद् के गणमान्य सदस्य प्रमोद त्यागी एवं ‘संकल्प’ परिवार के सदस्यों ने भी पौधरोपण में भाग लिया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में नीम, जामुन, आम, सिंदूर, बेल, रुद्राक्ष, अमरूद, केला, अर्जुन, पीपल, अशोक, टीकोमा, तेजपात, मोरिंगा, अश्वगंधा, गुड़मार और ऑल स्पाइस सहित कई प्रकार के फलदार, पुष्पीय, औषधीय एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए गए।विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद गुप्ता ने कहा कि विद्यालय परिसर को पूरी तरह हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाना विद्यालय परिवार का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर छात्र अपने घर और आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन, प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकगण का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ‘संकल्प’ परिवार के जगदीश पालीवाल, सुभाष चंद गुप्ता, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, कमल गोयल, अभिषेक जैन, मनोज शर्मा, हरीश उपाध्याय, सीए नितिन गर्ग, अवनीश गोयल, डॉ. अजय गर्ग, शिशुकांत गर्ग, सात्विक कौशिक, अरुण राजवंशी और अनुज माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group