मुजफ्फरनगर, 6 जुलाई 26। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने सोमवार को जानसठ तहसील के ग्राम कुतुबपुर का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम सचिवालय, निर्माणाधीन पुस्तकालय तथा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की सराहना की और अधिकारियों को इसी प्रकार के गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य अन्य ग्राम पंचायतों में भी कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि ग्राम कुतुबपुर में कराए गए विकास कार्य अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने पर जोर दिया।मंडलायुक्त ने स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की और वर्षा ऋतु को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को गांवों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए, ताकि संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका न रहे। साथ ही सड़कों और मार्गों के किनारे उगी झाड़ियों की नियमित कटाई तथा सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जानसठ, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान तथा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group