मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक युवती को कथित तौर पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।घायल युवती की पहचान 24 वर्षीय शाहीन के रूप में हुई है। उसे गंभीर अवस्था में केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की गणेशपुर चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई, जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार शाहीन अपनी सहेली आयशा और उसके पति सरफराज के साथ बाइक से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में कैफ उर्फ बल्लू ने उनकी बाइक रुकवा ली और शाहीन को नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवती पर उससे विवाह करने का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर धमकी दे रहा था।आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान आरोपी ने तमंचा निकाल लिया। पहली गोली निशाने पर नहीं लगी, जबकि दूसरी गोली शाहीन के कान के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। आयशा का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे भी हथियार दिखाकर धमकाया, लेकिन आसपास लोगों की भीड़ जुटने पर वह मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल भिजवाया। अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार आरोपी कैफ उर्फ बल्लू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group