मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के सात दिवसीय जल संरक्षण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को बरला इंटर कॉलेज, बरला में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए जल बचाने की आवश्यकता, वर्षा जल संचयन और भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कक्षा 11 और 12 के अनेक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जल संरक्षण के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता रामनारायण, अजय त्यागी तथा प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि जल जीवन का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जल का सदुपयोग करे, अनावश्यक बर्बादी रोकने के साथ वर्षा जल संचयन को अपनाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।उधर, अभियान के तहत श्री कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज, खतौली में विद्यार्थियों ने जल संदेश यात्रा निकालकर लोगों को जल बचाने और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक किया। यात्रा के दौरान जल संरक्षण से जुड़े संदेश देकर लोगों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group