मुजफ्फरनगर। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित कांवड़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और विभिन्न विभागों के समन्वय की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमित जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक तथा क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीआईजी को कांवड़ यात्रा के लिए बनाई गई संपूर्ण कार्ययोजना और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी।डीआईजी ने यात्रा मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती, सेक्टर और जोन व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों की निगरानी, यातायात परिवर्तन योजना, नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, संचार प्रणाली तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अभिलेखों और मानचित्रों का अवलोकन कर आवश्यक सुधारों के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। किसी भी प्रकार की सूचना या आपात स्थिति पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को हर स्थिति में प्रभावी रखने के निर्देश भी दिए गए।डीआईजी ने अधिकारियों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर भी नजर रखने और आवश्यक होने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। साथ ही यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें तैयारियों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और यात्रा के सफल संचालन के लिए किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group