मुजफ्फरनगर। जनपद के खालापार थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दो युवतियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। घटना 29 जुलाई की बताई गई है।पुलिस को दी गई तहरीर में खालापार क्षेत्र निवासी अलीशान ने आरोप लगाया है कि 29 जुलाई को आटा पुत्र इनाम, उसकी पत्नी इस्म, अजरा पुत्री इनाम तथा जावेद पुत्र इकराम उर्फ कल्लू उनके घर में बिना अनुमति के प्रवेश कर गए। आरोप है कि चारों ने घर के भीतर विवाद करते हुए उनकी पुत्रियों आयशा और रोशने के साथ मारपीट की।पीड़ित का कहना है कि मारपीट में दोनों युवतियों को चोटें आईं। घटना के बाद परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने थाना खालापार पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर की जा रही है।थाना पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुरूप निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group