मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन (रजि.) की ओर से निःशुल्क विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ 3 अगस्त 2026, सोमवार को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह सायं चार बजे रुड़की रोड स्थित स्वरूप प्लाजा, शिव चौक के निकट आयोजित होगा। संगठन ने कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों और श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की है।आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सेवा शिविर का उद्देश्य यात्रा मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों को सहयोग प्रदान करना तथा सेवा भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्वयंसेवकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संगीत सोम, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप तथा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा कई सामाजिक, चिकित्सा एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख लोग भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी आलोक स्वरूप करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी भीम सेन कंसल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. एस.के. तनेजा, वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाव स्वरूप, डॉ. हिमांशु गोयल, उद्योगपति कुश पुरी, अभिनव पुराशील सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। पूर्व सभासद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रियांशु जैन, रविकांत सिंघल, विपुल बंसल तथा अंकित मित्तल भी विशिष्ट अतिथियों के रूप में आमंत्रित हैं।राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने आमजन से परिवार सहित उद्घाटन समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा सेवा कार्य पूरी व्यवस्था और समर्पण के साथ संचालित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group