मुजफ्फरनगर। देवबंद स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता में नचिकेता स्कूल्स के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वाद-विवाद, आशु भाषण और कहानी वाचन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कई स्थान प्राप्त किए।
प्रतियोगिता के वाद-विवाद वर्ग में कक्षा आठ की छात्रा अनुतोष ने द्वितीय तथा कनुप्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं ने प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। वहीं आशु भाषण प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा आराध्या त्यागी ने अपनी सशक्त अभिव्यक्ति के दम पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कहानी वाचन प्रतियोगिता में कक्षा एक की छात्रा अनायशा ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति के बल पर तृतीय स्थान अर्जित किया। विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को विद्यालय परिवार ने उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती जसबीर कौर तथा उप-प्रधानाचार्या (प्रशासन) विक्की जैन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी नचिकेता स्कूल्स के विद्यार्थी शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group