मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के अलीपुर कला गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।अलीपुर कला गांव निवासी दीपक सोमवार देर रात घर में मौजूद था। इसी दौरान वह पंखे के संपर्क में आ गया। पंखे में करंट उतरने के कारण दीपक उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दीपक की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। बताया गया कि दीपक विवाहित था और उसकी कोई संतान नहीं थी।मृतक के पिता बबलू तितावी थाने में पीआरडी जवान के रूप में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची। थाना प्रभारी जयवीर सिंह के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा संबंधी कार्रवाई पूरी की।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की सहमति के अनुसार पोस्टमार्टम नहीं कराया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group