मुजफ्फरनगर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले होमगार्ड अर्जुन के परिवार को 40 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिलाधिकारी कक्ष में अर्जुन की माता मौसम देवी को चेक प्रदान किया।अर्जुन पंजाब नेशनल बैंक में वेतन खाताधारक थे। सड़क दुर्घटना में उनकी असामयिक मृत्यु के बाद बैंक की बीमा सुविधा के तहत उनके परिवार को 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। जिलाधिकारी ने परिवार से बातचीत करते हुए बीमा राशि का सोच-समझकर उपयोग करने की सलाह दी।जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमा राशि में से 20 लाख रुपये अर्जुन की बेटी के नाम सावधि जमा के रूप में सुरक्षित कराए जाएं, ताकि भविष्य में उसकी जरूरतों और शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके।इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजिंदर पाल, उप मंडल प्रमुख आरएल दास तथा होमगार्ड विभाग की जिला कमांडेंट अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रहीं।बीमा राशि मिलने से हादसे में परिवार को हुई आर्थिक क्षति के बीच उसे वित्तीय सहारा मिला है। अधिकारियों ने बताया कि वेतन खाताधारकों को उपलब्ध बीमा सुविधा आकस्मिक परिस्थितियों में उनके आश्रित परिवारों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group