मुजफ्फरनगर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा मुजफ्फरनगर की वार्षिक आम सभा की बैठक आठ सितंबर को विकास भवन के सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा करेंगे। बैठक दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ने बताया कि बैठक में सोसाइटी के सभी आजीवन सदस्य और संरक्षक शामिल होंगे। सभा में पिछली 23 दिसंबर 2025 को हुई प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद ऑडिट रिपोर्ट और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से किए गए कार्यों का लेखा-जोखा भी सदस्यों के सामने रखा जाएगा। इसके अलावा प्रबंध समिति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई प्रबंध समिति के गठन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू कराने की अनुमति भी आम सभा से ली जाएगी।अध्यक्ष की अनुमति से बैठक में अन्य आवश्यक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। संबंधित सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group