मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तावली में रविवार सुबह एक महिला की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। महिला की पहचान मोहसीना (36) पत्नी राशिद के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या उसके पति राशिद पुत्र अयूब ने कर दी है। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की सुबह करीब 6:15 बजे पीआरवी-8553 के माध्यम से घटना की जानकारी थाना शाहपुर पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें पुलिस ने नियमानुसार सुरक्षित कर लिया है।पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच में जुटी है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच के निर्देश दिए। साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। प्रेस नोट में अभी हत्या के कारण या घटना में इस्तेमाल किए गए किसी हथियार का उल्लेख नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group