मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को काली नदी-न्याजूपुरा रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित दोनों आरोपित काली नदी-न्याजूपुरा रोड के आसपास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान एहतेशाम पुत्र सरफराज निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर, हरिद्वार तथा नावेद पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला जोगियानपुर, थाना नवाबगंज, सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में मिमलाना रोड स्थित शिवा पब्लिक स्कूल के पास रह रहे थे।पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 380/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 व 109(1) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सैनी और कांस्टेबल अमन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group