मुजफ्फरनगर। काशीराम कॉलोनी के पीछे स्थित सरकारी बाग से दो पुराने शीशम के पेड़ चोरी से काटे जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने दो लोगों पर बिना अनुमति पेड़ कटवाकर बेचने का आरोप लगाया है। मामले में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।काशीराम कॉलोनी निवासी लाला पुत्र गूगन के अनुसार, चार सितंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर सरकारी बाग में पेड़ काट रहे लोगों पर पड़ी। आरोप है कि मौके पर दो पुराने शीशम के पेड़ जड़ से काटे जा चुके थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों पेड़ों की मोटाई करीब तीन से चार फीट थी।शिकायत में दोनों पेड़ों की अनुमानित कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये बताई गई है। आरोप है कि दिनेश और नरेंद्र, निवासी काशीराम कॉलोनी, ने बिना किसी वैध अनुमति के सरकारी बाग में लगे पेड़ों को कटवाया और उनकी लकड़ी बेच दी। इससे सरकारी संपत्ति को आर्थिक नुकसान पहुंचने की बात कही गई है।शिकायतकर्ता ने पांच सितंबर को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। उसने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा काटे गए पेड़ों की अनुमानित कीमत आरोपितों से वसूलने की मांग की है।मामले में शिकायत के आधार पर जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पेड़ किसकी अनुमति से काटे गए और लकड़ी को कहां ले जाया गया। फिलहाल शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जानी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group