मुजफ्फरनगर। खतौली के नावला कोठी स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल में सोमवार को पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची और गोवंश की देखभाल व चारे की व्यवस्थाओं की पड़ताल की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी संदीप कुमार ने गोशाला का निरीक्षण किया।जांच के दौरान आश्रय स्थल में 280 गोवंश संरक्षित मिले। मौके पर उनके लिए भूसा, हरा चारा और दाना-चोकर उपलब्ध था। अधिकारियों के अनुसार गोशाला में करीब 200 क्विंटल भूसा, 50 क्विंटल हरा चारा और छह क्विंटल दाना-चोकर रखा हुआ था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में गोवंश को शाम का चारा भी डलवाया।निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव और परिसर की स्वच्छता को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विपिन नैन और स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि कुलदीप कुमार को अभिलेख नियमित रूप से पूरा रखने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कहा गया।निर्माणाधीन सिक एनिमल वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बारिश के पानी से वार्ड को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम कराने के निर्देश दिए। विभाग की ओर से गोवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group