मुजफ्फरनगर। रामराज थाना क्षेत्र में महिला से लॉकेट लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार सोमवार को अहमदवाला तिराहे के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को महमूदपुर मंगूर के जंगल में प्राथमिक विद्यालय के पास महिला से लॉकेट छीने जाने की घटना हुई थी। रामराज थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोमवार को संदिग्धों के आने की सूचना मिलने पर रामराज पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने अहमदवाला तिराहे के आसपास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपितों ने भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान आरोपितों ने टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में शहिद पुत्र शौकीन अहमद के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके साथ मौजूद राशिद पुत्र मोहम्मद तारिक और मोहम्मद फिरोज पुत्र महमूद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।,पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से महिला से छीना गया पीली धातु का लॉकेट, दो तमंचे, तीन कारतूस, एक खोखा, चाकू और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद करने का दावा किया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपितों का किसी अन्य लूट या आपराधिक घटना में हाथ तो नहीं है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group