मुजफ्फरनगर(नव जागरण पोस्ट)। नचिकेता स्कूल्स में गणेश चतुर्थी के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान पूरा परिसर गणपति के जयकारों से गूंज उठा।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भजन और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह का रंग भर दिया। विद्यार्थियों ने गणेश चतुर्थी से संबंधित चित्र और अन्य कलाकृतियां तैयार कर अपनी रचनात्मकता भी प्रदर्शित की।

आयोजन के दौरान बच्चों को भगवान गणेश के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों और उनके गुणों की जानकारी दी गई।विद्यालय की उपप्रधानाचार्या जसबीर कौर तथा उपप्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश से जुड़े ज्ञान, विवेक और विनम्रता जैसे गुण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने बच्चों से इन मूल्यों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक आरती हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश चतुर्थी समारोह ने विद्यार्थियों को धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group