बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, शिक्षकों ने बताए गणेश जी के गुण

मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल नई मण्डी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने भगवान गणेश की आराधना के साथ पर्व का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई।बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया। भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गणपति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल रहा।विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल साक्षी कुर्दा ने विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश हमें ज्ञान और विवेक के साथ अनुशासन व अच्छे व्यवहार की सीख देते हैं। बच्चों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर दूसरों के प्रति सम्मान और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।विद्यालय प्रबंधन ने पर्व पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी के सुख, समृद्धि और बेहतर भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group