मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गंग नहर की पटरी पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।ककराला गांव निवासी महबूब, शहजादी, आयशा और हाफीजा ट्रैक्टर से बेलड़ा की ओर जा रहे थे। बताया गया कि भोपा नहर पुल पार करने के कुछ देर बाद ट्रैक्टर के अगले हिस्से का एक्सल टूट गया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह पटरी पर ही पलट गया। चारों सवार ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गए।हादसा होते ही आसपास मौजूद राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले जाया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चोटों को देखते हुए चारों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे में घायल महबूब की उम्र 60 वर्ष, शहजादी की 35 वर्ष, आयशा की 20 वर्ष और हाफीजा की 55 वर्ष बताई गई है। घटना में किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group