मुज़फ्फरनगर (आकाश तायल)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सोमवार को खतौली पहुंचे और पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा हुई।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में पुराने कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं के अनुभव और समर्पण को ध्यान में रखते हुए उनके साथ निरंतर संवाद बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी कार्यकर्ता के मन में नाराजगी या शिकायत हो तो बातचीत के माध्यम से उसका समाधान तलाशा जाना चाहिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और आपसी तालमेल के साथ काम करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने व्यक्तिगत मतभेदों को बातचीत के जरिए दूर करने तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा के आवास पर हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, नगर महामंत्री राजू उपाध्याय, प्रताप वाल्मीकि, देवेंद्र गुप्ता, उमेश कुमार, सुभाष गुप्ता, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, नीरज गोयल, अजय गुप्ता, विकास पुंडीर, अनिल नगर और माधव ठकराल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने और संगठन से जुड़े विषयों पर आगे भी संवाद जारी रखने पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group