मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल प्लाजा के निकट नीलगाय के अचानक सामने आने से बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।बताया गया कि थाना फतेहपुर क्षेत्र के दतौली मुगल गांव निवासी इखलाक उर्फ काका अपने साथी मोबीन के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर से गांव लौट रहे थे। रोहाना टोल प्लाजा से पहले सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने इखलाक उर्फ काका को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोबीन की हालत गंभीर बताई गई है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है।हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। बताया गया कि मृतक की भतीजी की अगले दिन शादी होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे के बाद खुशियों का माहौल गम में बदल गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group