मुजफ्फरनगर। 2 अक्टूबर 26, रोहाना चौकी क्षेत्र में मलीरा फाटक के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है।बताया गया कि महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गई। टक्कर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर रोहाना चौकी प्रभारी हिमांशु शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजने के साथ आसपास के थानों और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार महिला की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों और महिला के रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group