मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।विद्यालय की उपप्रधानाचार्या जसबीर कौर और प्रशासनिक उपप्रधानाचार्या विक्की जैन समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से जुड़े आदर्शों को याद किया। विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा से परिचित कराया गया।समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां देकर दोनों महान नेताओं के जीवन और योगदान को सामने रखा। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।