बागपत। डोलचा गांव में आबादी के बीच शराब की दुकान खोले जाने के प्रस्ताव को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के बीच शराब की दुकान खुलने से गांव का माहौल प्रभावित हो सकता है और महिलाओं व बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।मामले को लेकर ग्राम प्रधान गुलशन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और दुकान खोले जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। ग्राम प्रधान की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में आबादी के बीच शराब की दुकान नहीं खोलने की मांग की गई है। पत्र के साथ करीब 60 ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी लगाए गए हैं।ग्रामीणों ने बताया कि आबादी के बीच दुकान संचालित होने से आए दिन विवाद और असामाजिक गतिविधियां बढ़ने की आशंका है। इससे गांव के सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि यदि दुकान का संचालन किया जाना है तो आबादी से बाहर उपयुक्त स्थान निर्धारित किया जाए।ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर ग्रामीणों की आपत्ति पर विचार करने तथा शराब की दुकान के लिए आबादी से अलग स्थान तय कराने की मांग की है। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group