मुजफ्फरनगर। भोकरहेड़ी में घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जौली नहर पुल के पास सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार हथियार, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो बरामद की है।मामला भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी गांव का है। नौ अक्टूबर को संजीव के पुत्र अभिषेक के घर पर फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं।पुलिस के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि जौली नहर पुल के पास पुलिस टीम की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोच लिया, जिनमें एक घायल है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक मस्कट, दो तमंचे, जीवित और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही फायरिंग की वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो गाड़ी भी कब्जे में ली गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से संबंधित मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group