मेरठ। जिले के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। चिंदौड़ी गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गई। हादसे के समय बस में बच्चे सवार थे। दुर्घटना में 15 से अधिक बच्चे घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे बस बच्चों को एक गांव से दूसरे गांव लेकर जा रही थी। चिंदौड़ी गांव के पास अचानक बस का स्टेयरिंग फेल होने की बात सामने आई। चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन बस सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। बस पलटने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई।हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायल बच्चों को मेरठ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने की जानकारी सामने आई है।बताया गया कि बस एक गांव से बच्चों को लेकर दूसरे गांव जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। शुरुआती जानकारी में स्टेयरिंग फेल होने को हादसे की वजह बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group