मुजफ्फरनगर। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए द दून वैली पब्लिक स्कूल में अनूठी पहल की गई। यहां नन्हे विद्यार्थियों का जन्मोत्सव पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बच्चों के जन्मदिन पर विद्यालय परिसर में हवन कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर वैदिक परंपराओं से परिचय प्राप्त किया।हवन के दौरान वैदिक मंत्रों के बीच बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि बचपन से ही बच्चों को नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों से परिचित कराना उनके व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है।कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्या साक्षी कुर्दा और स्पिरिचुअल लीडर रीटा गोयल मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चों को बड़ों का सम्मान करने, सत्य के मार्ग पर चलने और सकारात्मक सोच अपनाने की सीख दी। साथ ही सभी बच्चों के सुखद और सफल जीवन की कामना की।विद्यालय की इस पहल में जन्मदिन की खुशियों के साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का भी समावेश देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार, नैतिकता और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group