मुजफ्फरनगर। अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में दून वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 10 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित श्री गोपीचंद गोयल स्मृति प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज और फैंसी ड्रेस स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।टेबल टेनिस में मौलिक अरोड़ा ने पीआर पब्लिक स्कूल और अटल स्कूल के प्रतिभागियों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में हितांश मोंगिया ने कांस्य पदक जीता। कैरम में काव्यांश और असद की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।शतरंज प्रतियोगिता में सेजल तायल, दिव्यांशी गर्ग और नित्य ने रजत पदक हासिल किए, जबकि प्रियांश, वेदांश और कृष्णा वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर अपनी उपलब्धि में इजाफा किया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा एक के आरवी सांगवान और कक्षा दो की अदृता ने आकर्षक प्रस्तुतियों के दम पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधक अनुराग सिंघल ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। उपप्रधानाचार्या ईवा गुप्ता ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी कराने वाले मुख्य कोच गौरव सांगवान और आयुषी तोमर के योगदान की प्रशंसा की। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group