मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन दुकानों का लिंटर अचानक नीचे आ गिरा। इसके नीचे काम कर रहे दो मजदूर दब गए। हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।घटना की जानकारी मिलते ही भोपा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मलबा हटवाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में घायल दोनों श्रमिकों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।लिंटर गिरने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों और लिंटर गिरने की वजह की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group