बागपत। गौना गांव में एक युवक ने हिस्ट्रीशीटर पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी पर गांव छोड़ने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। शुक्रवार को वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और शिकायत के साथ घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज सौंपकर कार्रवाई की मांग की।गांव निवासी गुलफाम के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक दुकान पर बैठे हिस्ट्रीशीटर ने बाहर आकर उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने और गांव छोड़कर चले जाने की धमकी दी गई।गुलफाम का कहना है कि आरोपी पहले एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह गांव के लोगों को डराने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित लकड़ी का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने गांव में भय का माहौल बनाए जाने की शिकायत करते हुए आरोपियों से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।शुक्रवार को गुलफाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए। चांदीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group