मुजफ्फरनगर। युवती को शादी का भरोसा देकर अपने साथ ले जाने और विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी मंसूरपुर क्षेत्र में नावला गेट के पास से की गई।मामला बागपत के दोघट थाना क्षेत्र से जुड़ा है। शिकायत में बताया गया कि रतनपुरी क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी जोगेंद्र उर्फ भूरा उर्फ आर्यन पुत्र राजवीर युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। इस दौरान युवती को धक्का लगने से वह 33 केवी बिजली लाइन से टकराकर गंभीर रूप से झुलस गई थी।घटना के संबंध में थाना मंसूरपुर में अपराध संख्या 357/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे नावला गेट के पास अरसूद के बाग के बाहर सड़क से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल शिवओम सागर और कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group