सहारनपुर। ससुराल पक्ष के कथित उत्पीड़न से परेशान एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में मृतक की पत्नी, साली, सास और फूफा शामिल हैं। पिता की ओर से अदालत में गुहार लगाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज होने का रास्ता साफ हुआ।देहात कोतवाली क्षेत्र की जगदीश गार्डन कॉलोनी निवासी बलराज उर्फ राजू ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे शलभ की शादी वर्ष 2023 में शोभा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों ने शलभ पर घर जमाई बनकर रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके अलावा घर का खर्च उठाने की मांग भी की जाती थी। शलभ की असहमति के चलते परिवारों के बीच विवाद बढ़ता चला गया।पिता के अनुसार, विवाद सुलझाने के लिए रिश्तेदारों और परिचितों की मौजूदगी में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। आरोप है कि पत्नी की बड़ी बहन आरती, सास माला उर्फ पिंकी और फूफा साहब सिंह भी पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करते थे। शलभ को छोटी-छोटी बातों पर अपमानित कर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।परिजनों ने बताया गया कि 11 सितंबर 2026 को शलभ घर से चला गया था। बाद में उसने डॉ. निरपेक्ष त्यागी के क्लीनिक के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पिता ने मामले में कार्रवाई के लिए 22 सितंबर को थाना जनकपुरी में शिकायत दी थी। सुनवाई नहीं होने पर 26 अक्टूबर को एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 30 अक्टूबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत में गुहार लगाई।अदालत के आदेश पर थाना जनकपुरी पुलिस ने पत्नी शोभा, साली आरती, सास माला उर्फ पिंकी और फूफा साहब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group