मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से चार लोग घायल हो गए। हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हादसा बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की बावनवाला चौकी के अंतर्गत गांव मिडकाली के पास हुआ। बताया गया कि बुढ़ाना निवासी साहिर पुत्र यासीन ई-रिक्शा में सवारियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास सामने से एक वाहन आ गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक ई-रिक्शा पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह सड़क पर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में सहारनपुर निवासी 65 वर्षीय वीरेंद्र, साजिदा पत्नी शाहिद, मोहब्बत पुत्र सफरुद्दीन और ई-रिक्शा चालक साहिर घायल हो गए। बुजुर्ग वीरेंद्र को अधिक चोटें आईं।सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group