मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां कथित अपमान और मारपीट से आहत होकर एक युवक ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गंगधाड़ी निवासी हिमांशु पुत्र बेदू किसी कार्य से गांव के ही टिक्कू उर्फ गौरव पुत्र राकेश के पास गया था। बताया जा रहा है कि फूलों की गाड़ी भरवाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि टिक्कू ने युवक के साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द कहे, जिससे वह गहरे आहत हो गया।
घटना के कुछ समय बाद हिमांशु ने आवेश में आकर अपने ऊपर डीजल छिड़क लिया और आग लगा ली। आग की लपटों में घिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना खतौली पुलिस ने घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर अमित जैन अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को समुचित उपचार के निर्देश दिए और पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आरोपी टिक्कू उर्फ गौरव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गांव में घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group