कैराना में रविवार रात अचानक हालात गर्म हो गए, जब एसपी एन.पी. सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतर आए। बिना पूर्व सूचना किए गए इस फ्लैग मार्च ने पूरे क्षेत्र में बरसों बाद ऐसा सख्ती का माहौल पैदा किया कि अराजक तत्वों में खलबली मच गई। बाजार, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी दिखी, जबकि एसपी खुद पैदल चलकर लोगों से सुरक्षा से जुड़ी बातें सुनते रहे।

कोतवाली में उन्होंने ई-मालखाने और महिला हेल्प डेस्क की सिस्टम की जांच की और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त न होने की चेतावनी दी। आने वाले चुनावों को देखते हुए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दे दिया है—जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, जेल जाने के लिए तैयार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group