मुज़फ़्फरनगर के पिन्ना बाईपास पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक इनामी गौकशी आरोपी चांद पुत्र अली को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। विशेष सूचना के बाद कोतवाली नगर और मंडी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में नाकाबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने बाइक से भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

मौके से एक तमंचा, कारतूस और संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। चांद पर गौकशी सहित कई गंभीर मामलों में 10 से अधिक FIR दर्ज हैं और उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित था। घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार जारी है और पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group