मुज़फ्फरनगर, संविधान दिवस पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” थीम के साथ सामूहिक प्रस्तावना वाचन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने करते हुए भारत के संविधान की उद्देशिका दोहराई, जिसे सभागार में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दोहराया।
जिलाधिकारी ने संवैधानिक मूल्यों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि संविधान हमारे अधिकारों का प्रहरी और कर्तव्यों का मार्गदर्शक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन का संकल्प दिलाया।
इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में विभिन्न अनुभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस कर्मी एवं अन्य विभागीय स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group