मुज़फ्फरनगर | 12 जनवरी 2026
थाना भोपा पुलिस ने जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बाजी पर लगे कुल ₹20,700, 52 ताश के पत्ते, तीन मोटरसाइकिल, मोमबत्ती, अधजली मोमबत्ती और माचिस बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक भोपा जसवीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 11 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जौली अकबर रोड किनारे स्थित टीपू पुत्र फाजिल की अर्धनिर्मित दुकान पर छापा मारा गया। मौके पर चार लोग जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें तत्काल हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है—
अरशद पुत्र इशरत, निवासी ग्राम रहकड़ा, थाना भोपा
फैसल पुत्र राशिद, निवासी ग्राम रूड़कली, थाना भोपा
शादाब पुत्र जुल्फकार, निवासी ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद, थाना ककरौली
गय्यूर पुत्र यूसुफ, निवासी ग्राम रूड़कली, थाना भोपा
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना भोपा में मु.अ.सं. 13/26, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं 112 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। सभी अभियुक्तों को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुमित चौधरी, हेड कांस्टेबल पवन शर्मा, तेजेंद्र सिंह, सेतेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल बंटी शर्मा शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुए जैसी अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी